बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन से जिला अध्यक्ष का नाम और फोटो गायब, उठे सवाल
मऊ। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। सम्मेलन से जुड़े प्रचार-प्रसार और पोस्टरों में जिला अध्यक्ष का नाम और फोटो गायब रहने पर कार्यकर्ताओं के बीच सवाल उठने लगे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि जिस पार्टी में जिले के शीर्ष संगठनात्मक पद पर बैठे अध्यक्ष को उचित सम्मान नहीं मिल रहा है, वह पार्टी अपने सामान्य कार्यकर्ताओं को कितना सम्मान देगी।
जिला अध्यक्ष किसी भी पार्टी के संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी होता है और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में उसकी अहम भूमिका रहती है। ऐसे में बिना जिला अध्यक्ष की प्रमुख भागीदारी के आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि बसपा नेतृत्व इन चर्चाओं पर क्या रुख अपनाता है और क्या सम्मेलन में जिला संगठन की पूरी भागीदारी सुनिश्चित हो पाती है।
#Mayawati #BSP #AkashAnand #ashoksiddarth #MuhammadabadGohna #ghosi #dharmsinghgautam #BREAKING