➡️ शाहपुर में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के ठिकानों पर दी दबिश
कलेक्टर डॉ.सौरभ सोनावणे के निर्देशानुसार बैतूल जिले में अवैध शराब गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आबकारी विभाग द्वारा वृत्त शाहपुर के घोड़ाडोंगरी, रायपुर, नारायणपुर, गोलाई, पहवाड़ी के गांव मे दबिश की कार्यवाहि की गई l
जिला आबकारी अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह चढ़ार ने बताया कि कार्यवाही के दौरान कुल 06 आपराधिक प्रकरण म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क च की धारा के तहत दर्ज किए गए। जिला दबिश की कार्यवाही में कुल जब्त मदिरा की मात्रा 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और महुआ लहान 340 किलोग्राम है। जब्त मदिरा और लहान का अनुमानित मूल्य लगभग 36250 रुपए है।
उक्त कार्यवाही वृत्त शाहपुर आबकारी उपनिरीक्षक श्री पंकज लोखंडे के नेतृत्व में की गई। इस अवसर पर आबकारी स्टॉफ कुंवारशाह धुर्वे, विनय मालवीय, सुनील पोटफोड़े का विशेष सहयोग रहा।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul