➡️ जल उपलब्धता के अनुरूप किसानों को फसल बोने की सलाह देने के निर्देश
➡️ जलाशयों एवं नदियों से अवैध मोटर पंप जब्त करने के निर्देश
➡️ रबी सिंचाई को लेकर जिला स्तरीय जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित
जिले में वर्ष 2026-27 के रबी सिंचाई कार्यक्रम के निर्धारण के संबंध में जिला स्तरीय जल उपयोगिता समिति की बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में मुलताई विधायक श्री चंद्रशेखर देशमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे एवं कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में जिले की मध्यम एवं लघु जल परियोजनाओं में उपलब्ध जलभराव क्षमता तथा परियोजनावार जल उपलब्धता की समीक्षा की गई। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से विभिन्न जलाशयों में वर्तमान जल उपलब्धता, सिंचाई के लिए उपलब्ध पानी तथा प्रस्तावित रबी सिंचाई कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी ली।
इस दौरान जिले में रबी फसलों के सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता, जलाशयों में उपलब्ध जल तथा किसानों की आवश्यकताओं के अनुरूप सिंचाई व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने उपलब्ध जल के आधार पर रबी सिंचाई को व्यवस्थित रूप से तैयार करने तथा किसानों को समय पर सिंचाई के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कृषि विभाग के उप संचालक को निर्देशित किया कि किसानों से निरंतर संवाद स्थापित कर जल उपलब्धता के अनुरूप फसल बोनी की योजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि जलाशयों में उपलब्ध पानी के अनुसार किसानों को फसल बोने के संबंध में समय रहते जानकारी दी जाए, ताकि उपलब्ध जल का समुचित उपयोग सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलाशयों एवं नदियों से अवैध रूप से पानी लेने पर अवैध मोटरों को जब्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सिंचाई के लिए उपलब्ध जल का नियमानुसार एवं आवश्यकता के अनुरूप उपयोग हो, यह सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई करें।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul