➡️ #शिक्षा_संजीवनी_अभियान: शासकीय स्कूलों को डेस्क- बेंच, सीलिंग फैन, टेबल किए भेंट
जिले में शिक्षा संजीवनी अभियान के तहत शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मूलभूत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। अभियान के तहत जनसहभागिता से स्कूलों में डेस्क-बेंच, पर्याप्त विद्युत आपूर्ति, पंखे, प्रकाश व्यवस्था, ई लर्निंग टूल्स, क्रियाशील शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
इसी क्रम में लाल बहादुर शास्त्री हायर सेकेंडरी स्कूल मांडवी के प्राचार्य श्री नारायण राव अडलक द्वारा एकीकृत माध्यमिक शाला धारुल को 10 टेबल एवं 10 बेंच प्रदान किए गए। प्राथमिक शाला पलासपानी विकासखंड शाहपुर जिला बैतूल में बच्चों के बैठने के लिए डेक्स, बेंच की व्यवस्था की गई। वहीं प्राथमिक शाला वारेढाना में प्रेमलता धोटे, श्रीमती सुषमा मिसर द्वारा खंभे से केबल से लाईन खीची व एक सिलिंग फेन, एक घड़ी, एक स्टेन फेन लगवाया गया।
शिक्षा संजीवनी के अंतर्गत शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला जामठी में 15 नग डेक्स-बेंच संचालक सर्वोदय उ मा वि चन्द्रशेखर वार्ड बैतूल श्री प्रकाश धोटे द्वारा भेंट की गई। एकीकृत माध्यमिक शाला भादूगांव में शिक्षक द्वारा 2 पंखे, 2 ट्यूबलाइट एवं बिजली फिटिंग का सामान प्रदाय किया गया। इसके अलावा नवीन प्राथमिक विद्यालय अंबाडा में सरपंच एवं सचिव ग्राम पंचायत अम्बाड़ा द्वारा डेक्स-बेंच प्रदान की गई। एमएस चुनालोहमा को शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल चुनालोहमा द्वारा 40 डेस्क व बेंच प्रदाय की गई।
शिक्षा संजीवनी अभियान के तहत ग्राम घासई के श्री रामकृष्ण कुमरे एवं श्रीमती जगबती बाई ग्राम पंचायत पंच के द्वारा शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला घासई को बच्चों के पीने के पानी के लिए एक -एक पानी का कैम्पर भेंट किया गया। वहीं ईपीएस डोमाढाना में श्री राज सिंह परिहार द्वारा 6 फेन, एवं 6 ट्यूबलाइट भेंट किए।
जिला प्रशासन ने शिक्षा संजीवनी अभियान के तहत जिलेवासियों से जनभागीदारी की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि विद्यालयों में डेस्क-बेंच, बिजली, पंखे, प्रकाश व्यवस्था एवं क्रियाशील शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने में सभी सहयोग करें। शिक्षक, पालक, जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं नागरिक अपने स्तर पर विद्यालयों की आवश्यकता
Jansampark Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
4 views | Betul, Madhya Pradesh | Oct 1, 2026