➡️ #कहानी_बदलाव_की : #प्रधानमंत्री_आवास_योजना से गरीब परिवारों का पक्के मकान का सपना हो रहा साकार
➡️ पक्का आवास मिलने से परिवारों के जीवन में आई खुशहाली
प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के पक्के मकान के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध होने से उनके जीवन में खुशहाली आई है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक परिवार योजना का लाभ प्राप्त कर अपने पक्के मकान में सुखपूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
मुलताई तहसील के ग्राम बिरुल बाजार निवासी सुरेश रमेश बाड़बुदे ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्हें पक्के आवास का लाभ मिला है। योजना के तहत उनका पक्के मकान का सपना पूरा हुआ और अब उनका परिवार सुरक्षित एवं सुविधाजनक पक्के मकान में निवास कर रहा है। इसी प्रकार आमला तहसील के ग्राम बोरदेही निवासी जय गढ़ेवाल ने बताया कि उन्हें भी प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास का लाभ प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से पक्के मकान की सुविधा मिलने से उनके परिवार को काफी राहत मिली है तथा जीवन में खुशहाली आई है।
हितग्राही सुरेश रमेश बाड़बुदे और जय गढ़ेवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्का मकान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
PMO India
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul