
सिरसा के गांवों की समस्याओं को लेकर मंत्री रणवीर गंगवा से मुलाकात
सिरसा जिला के गांवों में सड़कों की बदहाल स्थिति और वाटर वर्क्स से जुड़ी समस्याओं को लेकर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष एवं गांव दड़बा की सरपंच श्रीमती संतोष बैनिवाल ने हरियाणा के पीडब्ल्यूडी मंत्री माननीय रणवीर गंगवा जी से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान सिरसा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने, जरूरी सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत तथा गांवों में वाटर वर्क्स से जुड़ी मांगों को प्रमुखता से मंत्री जी के समक्ष रखा गया।
सरपंच संतोष बैनिवाल ने कहा कि गांवों का विकास तभी संभव है जब ग्रामीणों को बेहतर सड़क, स्वच्छ पेयजल और मूलभूत सुविधाएं मिलें। ग्रामीणों की इन समस्याओं को लेकर वे लगातार आवाज उठाती रहेंगी और संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष भी मांगों को मजबूती से रखेंगी।
उम्मीद है कि सरकार इन मांगों पर जल्द सकारात्मक कदम उठाएगी और सिरसा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की नई सौगात मिलेगी।
#Sirsa #SirsaNews #HaryanaNews #SantoshBainiwal #Congress #RanbirGangwa #PWD #RoadDevelopment #WaterWorks #VillageDevelopment #ग्रामीण_विकास #सिरसा #सड़क_निर्माण #वाटरवर्क्स**
Sirsa, Sirsa | Aug 20, 2026