#बलिया में महिलाओं को झांसा देकर गहने ठगने वाले तीन आरोपी #गिरफ्तार, #नगरा से भीमपुरा और जिला अस्पताल तक जुड़ीं घटनाएं!
बलिया के नगरा थाना क्षेत्र में महिलाओं को कपड़े में लिपटी वस्तु और पैसों का लालच देकर उनके गहने ठगने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से दो सोने के मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने के कान के फूल, 5,500 रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
#पुलिस का दावा है कि पूछताछ में बलिया जिला अस्पताल परिसर और भीमपुरा थाना क्षेत्र में भी इसी तरह की घटनाओं का जिक्र सामने आया है। इन मामलों में संबंधित थानों में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों में पवन डोम, लल्लन राम और अजय डोम उर्फ विजय डोम शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजने की बात कही है।
महिलाओं को लालच देकर गहने ठगने के इस तरीके से रहें सतर्क: अनजान लोगों के झांसे में आकर अपने आभूषण न सौंपें।
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#BalliaPolice #CrimeNews #Nagra #UttarPradeshNews #PoliceAction