कॉकपिट में जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में भी नहीं मानी हार! #PM #मोदी से बातचीत के दौरान भावुक हुए #कैप्टन स्मित #मच्छार
#फ्लाइट में सह-पायलट के कथित जानलेवा हमले का सामना करने वाले #भारतीय #पायलट #कैप्टन स्मित मच्छार से #प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर को वीडियो कॉल पर बातचीत की। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में हुए हमले के दौरान स्मित गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बावजूद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की, जिससे यात्री और चालक दल के सदस्य अंदर पहुंचकर हमलावर को काबू कर सके। विमान को सऊदी अरब के तबुक में आपात लैंडिंग करानी पड़ी।
#प्रधानमंत्री से बातचीत के दौरान स्मित ने बताया कि संकट की घड़ी में वह हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे। यात्रियों की जान बचाने के लिए संघर्ष की कहानी सुनाते हुए वह भावुक हो गए। पीएम मोदी ने उनके साहस और सूझबूझ की सराहना की तथा जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
खुद जिंदगी और मौत के बीच जूझते हुए दूसरों की जान बचाने की कोशिश: कैप्टन स्मित मच्छार की यह आपबीती हर किसी को भावुक कर रही है।
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#SmitMachchhar #PMNarendraModi #FlyDubai #AviationSafety #IndianPilot
स्त्रोत साभार: The Indian Express