मंजिल थी सेवा तीर्थ, लेकिन सुरक्षा प्रतिबंधों ने बदल दिया सफर! #दिल्ली मेट्रो में बीच रास्ते थम गई यात्रा…
अखबारी कार्य और अपनों से व्यक्तिगत मुलाकात के सिलसिले में दिल्ली पहुंचा। #नोएडा के सेक्टर-52 से सेवा तीर्थ जाने के लिए मेट्रो का टिकट लिया और राजीव चौक पहुंच गया। लेकिन आगे बढ़ने की उम्मीदों पर उस समय विराम लग गया, जब सुरक्षा कारणों से मेट्रो सेवा प्रभावित होने की जानकारी मिली। मजबूरन जोर बाग स्टेशन पर उतरना पड़ा। 2 अक्टूबर के कारण सदन और अन्य सरकारी कार्य एवं कार्यालय बंद रहे लेकिन गांधी जयंती पर दिल्ली में प्रोटेस्ट के माहौल ने दिल्ली की यातायात व्यवस्था को अचानक बदल दिया और मेरा मंजिल तक पहुंचने का रास्ता बदल गया। अब साउथ एवेन्यू जाने के लिए वैकल्पिक साधन तलाशना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास पर प्रतिबंध लगाया गया था।
दिल्ली की रफ्तार के बीच एक ऐसा सफर, जिसमें टिकट तो मंजिल का था, लेकिन रास्ता बीच में ही बदलना पड़ा!
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#DelhiMetro #DelhiDiaries #JournalistLife #DelhiNews #SouthAvenue