कलेक्टर संधू का ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा, विकास कार्यों की परखी हकीकत
भीलवाड़ा( महेन्द्र नागौरी) जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने मंगलवार को ग्राम पंचायत चांदजीखेड़ी और मकरेडी का दौरा कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। चांदजीखेड़ी में उन्होंने मियावाकी वाटिका एवं फल वाटिका का जायजा लेते हुए पौधों के रखरखाव, ड्रिप सिंचाई और फेंसिंग व्यवस्था की समीक्षा की तथा अधिकारियों को नियमित निगरानी के निर्देश दिए।
मकरेडी के आट गांव में कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण कर बच्चों की उपस्थिति, पोषण, टीकाकरण एवं साफ-सफाई व्यवस्थाओं की जांच की। उन्होंने कुपोषण मुक्त ग्राम के लक्ष्य को लेकर बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
इसके बाद राजकीय विद्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए खेल मैदान को विकसित करने तथा परिसर में स्थायी नर्सरी तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी कार्य गुणवत्ता और तय समयसीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया।