#बालाघाट
आज 23 अगस्त को श्री अभिषेक सर्राफ (IAS) मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बालाघाट द्वारा प्रभावित क्षेत्र में संचालित छात्रावास/आश्रम/विद्यालयों का निरीक्षण कर छात्रों की समस्याओं को सुनते तथा बीमारियों से बचाव के संबंध में समझाइश दी गई। इसके साथ ही जनजातीय कार्य विभाग एवं अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा भी प्रभावित क्षेत्र में संचालित संस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
प्रभावित क्षेत्र में संचालित सभी संस्थाओं में पानी की टंकियों की सफाई की जा चुकी है तथा संस्था परिसरों में नियमित साफ-सफाई की जा रही है। आज विकासखंड बैहर के 26 छात्रावासों में 1,300 नग एवं 06 आश्रमों में 300 मध्याह्न भोजन की थाली उपलब्ध कराई गई। इसी प्रकार वि.खंड बिरसा के 32 छात्रावासों में 1,600 नग एवं 08 आश्रमों में 400 नग मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराई गई। आज दिनांक 23-08-2026 को अधिकारियों द्वारा विकासखण्ड बैहर के 04 छात्रावास, 03 आश्रमों एवं बिरसा वि.खण्ड के 02 छात्रावासों का निरीक्षण किया गया।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#WelfareTribal