*त्रिवेणी से आकोला तक शिव भक्तों ने डाक कावड़ यात्रा निकाली*
आकोला (रमेश चंद डाड) कस्बे के शिव भक्तों ने रविवार को त्रिवेणी संगम बीगोद से रामेश्वरम महादेव रघुनाथ द्वारा आकोला तक डाक कावड़ यात्रा निकाली। डाक कावड़ यात्रा समिति के सदस्य सुरेश गोस्वामी ने बताया कि इस दिन सुबह 9:15 बजे कावड़ यात्रा त्रिवेणी महादेव की पूजा अर्चना करके शुरू हुई,जो बीगोद, नयागांव, बोहरी माता चौराया, सोपुरिया, कुड़ी, सवाईपुर, खजीना होते हुए आकोला पहुंची। यहां पर ग्रामीणों ने डाक कावड़ का भव्य स्वागत किया व रघुनाथ द्वारा मंदिर में स्थित भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया तथा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। भगवान शिव की महाआरती के बाद प्रसाद का भोग लगाकर, प्रसाद वितरित किया गया । यात्रा में देव कुमार उपाध्याय, नारायण आचार्य, प्रकाश भाट,अंकित तिवाड़ी , मुकेश भाट,मनोज तिवाड़ी, धनराज उपाध्याय, राजेश तेली , भानु पारीक, घनश्याम तेली,सूरज भाट,अंकित सेन ,सूरज बांगड़,लोकेश दरोगा,शंकर तेली , अनिल खटीक, किशन भाट,दीपक उपाध्याय, आशुतोष तिवाड़ी,राम शर्मा,किशन शर्मा आदि भगतो ने डाक कावड़ यात्रा में भाग लिया।