पंचायत उप निर्वाचन के प्रेक्षक श्री परमार खंडवा पहुंचे
---
म.प्र.राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल द्वारा खंडवा जिले में पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 के संचालन के लिए राज्य प्रशासनिक सेवा के रिटायर्ड अधिकारी श्री नरेंन्द्र सिंह परमार को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है । उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री दीक्षा भगोरे में बताया कि प्रेक्षक श्री परमार आज खंडवा पहुंच गए हैं। प्रेक्षक श्री परमार प्रथम चरण में आज से 18 सितंबर तक तथा द्वितीय चरण में 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खंडवा जिले के प्रवास पर रहेंगे।
प्रेक्षक श्री परमार इस दौरान हरसूद रोड स्थित पावर ग्रिड गेस्ट हाउस के कक्ष कं. 2 में उपलब्ध रहेगें। खंडवा प्रवास के दौरान प्रेक्षक श्री परमार से पंचायत उप निर्वाचन के संबंध में उनके मोबाईल नंबर 9425101233 या 8435601233 पर संपर्क किया जा सकता है।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Election Commission of India
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
#khandwa