
कोण्डागांव में पैरालीगल वॉलिंटियर्स को साइबर अपराध से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा के मार्गदर्शन में आयोजित एक दिवसीय साइबर जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य पैरालीगल वॉलिंटियर्स को साइबर अपराधों की चुनौतियों, बचाव के उपायों और आमजन को जागरूक करने के लिए आवश्यक व्यवहारिक जानकारी प्रदान करना रहा।
साइबर जागरूकता विशेषज्ञ एवं थाना प्रभारी श्री सौरभ उपाध्याय ने फर्जी कॉल एवं मैसेज, OTP साझा करने, संदिग्ध लिंक, ऑनलाइन बैंकिंग एवं डिजिटल भुगतान से जुड़ी धोखाधड़ी, सोशल मीडिया अपराध और व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी।
प्रशिक्षण में साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने और समय पर उचित कार्रवाई के लिए आवश्यक प्रक्रिया भी समझाई गई। पैरालीगल वॉलिंटियर्स को ग्रामीणों, विद्यार्थियों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और आवश्यकता पड़ने पर उचित मार्गदर्शन देने के लिए प्रेरित किया गया।
साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्कता और जागरूकता ही डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव की महत्वपूर्ण कुंजी है।
#CyberAwareness #CyberSafety #CyberSecurity #Kondagaon #Chhattisgarh