सम्मान, संवेदना और सहयोग के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस।
समाज कल्याण विभाग, जिला कोण्डागांव द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकासखंडों से पहुंचे 400 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया।
इस दौरान पुरुषों को कुर्ता-पायजामा, महिलाओं को साड़ी एवं श्रीफल तथा अत्यंत बुजुर्गों को 250 छड़ियां प्रदान कर सम्मानित किया गया। 57 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को श्रवण यंत्र एवं वॉकिंग स्टिक सहित आवश्यक सहायक उपकरण वितरित किए गए। साथ ही नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत वृद्धजनों को नशामुक्त जीवन का संदेश दिया गया।
वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव और योगदान समाज की महत्वपूर्ण धरोहर हैं। उनके सम्मान, देखभाल और सहयोग के लिए ऐसे आयोजन सामाजिक संवेदनशीलता को मजबूत करते हैं।
#Kondagaon #InternationalDayOfOlderPersons #SeniorCitizens #SamajKalyan #JanSeva