सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कोण्डागांव में विकासखण्ड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विद्यार्थियों ने भाषण के माध्यम से विकसित भारत, डिजिटल इंडिया, माओवाद मुक्त बस्तर और बच्चों के सपनों के भारत जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत, डिजिटल इंडिया एवं स्वच्छता सहित विभिन्न विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक अवसरों में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता के अंत में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva