
100 सुरक्षा गार्ड के पदों पर भर्ती, 7 से 11 सितंबर तक कैंपस इंटरव्यू
सुरेंद्र ठाकुर
चंबा, 1 सितंबर
जिला रोजगार कार्यालय चंबा द्वारा निजी कंपनी सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर के लिए सुरक्षा गार्ड के 100 पदों पर भर्ती हेतु कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं।
जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा बायोडाटा सहित निर्धारित तिथि और स्थान पर सुबह 10:30 बजे पहुंच सकते हैं।
पात्रता:
शैक्षणिक योग्यता: 10वीं या उससे अधिक
आयु: 19 से 40 वर्ष
भर्ती: केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए
न्यूनतम ऊंचाई: 168 सेंटीमीटर
वजन: 55 से 95 किलोग्राम
चयन के बाद एक माह का प्रशिक्षण
वेतन: ₹17,000 से ₹24,000 तथा अन्य लाभ
कैंपस इंटरव्यू का कार्यक्रम
तारीख
स्थान
समय
7 सितंबर
उप रोजगार कार्यालय, भरमौर
10:30 बजे–2:00 बजे
8 सितंबर
जिला रोजगार कार्यालय, चंबा
10:30 बजे–2:00 बजे
9 सितंबर
उप रोजगार कार्यालय, डलहौजी
10:30 बजे–2:00 बजे
10 सितंबर
उप रोजगार कार्यालय, सुंडला
10:30 बजे–2:00 बजे
11 सितंबर
उप रोजगार कार्यालय, तीसा
10:30 बजे–2:00 बजे
जिला रोजगार अधिकारी ने स्पष्ट किया कि साक्षात्कार में शामिल होने के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
#ChambaNews #JobAlert #CampusInterview #SecurityGuardJobs #Employment #PangiLiveNews #HimachalNews
Chamba, Chamba | Sep 1, 2026