
स्वास्थ्य विभाग के कोरियर सुबोध राम का निधन, CHC में शोक सभा आयोजित
औरंगाबाद जिला के मदनपुर प्रखंड के मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरियर के पद पर कार्यरत सुबोध राम (50 वर्ष) का हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया। वे तेलडीहा गांव निवासी स्व. देवबरन राम के पुत्र थे।उनके निधन से स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक ललन प्रसाद सिंह ने की।शोक सभा में सबसे पहले दिवंगत सुबोध राम की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद सभी कर्मियों ने खड़े होकर दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।संघ के प्रखंड अध्यक्ष बृजनंदन सिंह ने कहा कि मृतक सुबोध राम पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से कोरियर के पद पर कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से कार्य कर रहे थे। कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, इलाज के दौरान हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। वे अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों को छोड़ गए हैं।परिजनों ने सरकार से मांग की है कि मृतक के आश्रितों में से एक को सरकारी नौकरी और दस लाख रुपए मुआवजा दिया जाए।इस दौरान संजय कुमार स्नेही, राजेश कुमार ठाकुर, अमरेश कुमार, सरोज कुमार पासवान, प्रमोद पासवान, उपेंद्र प्रसाद, सरोज सिंह सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।