चेईंवादा पंचायत के पलकिया रोड ओरडीहा गांव में विकास की खुली पोल, जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान
औरंगाबाद जिला के मदनपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत चेईंवादा के पलकिया रोड ओरडीहा गांव की यह तस्वीर सरकारी विकास के दावों की हकीकत बयां कर रही है। गांव की मुख्य सड़क की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि ग्रामीणों का चलना मुश्किल हो गया है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कई वर्षो से इस सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। थोड़ी सी बारिश में ही सड़क पर जलजमाव और कीचड़ हो जाता है, जिससे बाइक तो दूर पैदल चलना भी कठिन है। स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है।