शेरघाटी अनुमंडल अस्पताल का IAS जतिन कुमार ने किया औचक निरीक्षण, गंदगी पर जताई नाराजगी
*शेरघाटी (गयाजी):* शेरघाटी के अनुमंडल अस्पताल का मंगलवार को IAS अधिकारी सह प्रशिक्षु एसडीओ जतिन कुमार ने औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में फैली गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने बारी-बारी से अस्पताल के सभी वार्डों, डायरी, उपस्थिति पंजी और जांच व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
उन्होंने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों और कर्मियों को मरीजों के बेहतर इलाज और सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।