छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर तेजी से बढ़कर 93.18% (358.52 मीटर) तक पहुंच गया है। बांध में 41,087 क्यूसेक पानी की भारी आवक को नियंत्रित करने के लिए जल संसाधन विभाग के उच्च अधिकारियों की अनुमति के बाद बांध के 5 रेडियल गेट (गेट क्र. 4 से 8) खोल दिए गए हैं।
वर्तमान में रेडियल गेटों के जरिए 11,613 क्यूसेक और हाइडल पावर प्लांट के माध्यम से 9,000 क्यूसेक यानी कुल 20,613 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है। जल संसाधन विभाग स्थिति पर 24 घंटे कड़ी निगरानी रख रहा है। नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
#KorbaNews #HasdeoRiver #MinimataBangoDam #ChhattisgarhNews #FloodAlert #WaterUpdate #CGNews #MonsoonUpdate #FatafatNews