
मनरेगा पार्क में खेल! गाटा संख्या बदलकर निर्माण कराने का आरोप, जांच के बाद भी शिकायतकर्ता असंतुष्ट
अमेठी में मनरेगा पार्क के निर्माण को लेकर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। शिकायत है कि जिस जमीन पर पार्क का निर्माण होना था, वहां न कराकर दूसरी गाटा संख्या में निर्माण करा दिया गया। वहीं, लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद पार्क का सौंदर्यीकरण नहीं कराए जाने का भी आरोप है। शिकायत पर गुरुवार को डीसी मनरेगा जांच करने पहुंचे, लेकिन जांच से असंतुष्ट शिकायतकर्ता अब दोबारा जांच की मांग पर अड़ गए हैं।
आपकों बता दें कि संग्रामपुर ब्लॉक की ठेंगहा ग्राम पंचायत में रामघाट के पास बने मनरेगा पार्क के निर्माण पर सवाल उठ रहे हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि गाटा संख्या 726 के बजाय 728 में पार्क का निर्माण कराया गया और सौंदर्यीकरण के नाम पर भी कोई काम नहीं हुआ।
शिकायत पर गुरुवार को डीसी मनरेगा शेर बहादुर ने मौके पर पहुंचकर जांच की। हालांकि, शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उन्हें जांच की सूचना नहीं दी गई और न ही मौके पर बुलाया गया। जांच से असंतुष्ट शिकायतकर्ताओं ने उच्चाधिकारियों से दोबारा जांच कराने की मांग की है।
DM Amethi एलटी न्यूज़ ट्वेंटी फोर Kishori Lal Sharma
Amethi, Amethi | Nov 19, 2026