
बेगूसराय एसपी मनीष अपने कार्यालय कक्ष में पीसी करते हुए साथ में एसडीपीओ सदर -1 एसडीपीओ सदर 2 भी उपस्थित।
बेगूसराय। रविवार को जिले के एसपी मनीष ने अपने कार्यालय कक्ष में एक प्रेस वार्ता कर मीडिया को बताया कि चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया बिंद टोली गांव में बीते 11 जून को एक महिला के साथ गैंगरेप के मामले में हथियार और कारतूस के साथ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। यह लोग घटना करने के बाद फरार हो गए थे। इस घटना के प्राथमिकी अभियुक्त नीतीश कुमार की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के फरीदाबाद जिला के भूपानी थाना क्षेत्र से किया गया है, तथा दूसरा व्यक्ति जो अप्राथमिकी अभियुक्त अमर निषाद की गिरफ्तारी चकिया थाना क्षेत्र के दियारा से हुई है।
इन लोगों ने इस घटना में अपनी संलिपिता को स्वीकार कर लिया है।
इस घटना के बाद जो अन्य लोग फरार चल रहे हैं। उनकी भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
गिरफ्तार लोगों के पास से एक बाइक,दो कारतूस,और एक देशी कट्टा को पुलिस ने बरामद किया है। एसपी मनीष ने बताया कि नीतीश कुमार के ऊपर अपराधिक मामला रेल थाना में है।
वहीं अमरजीत कुमार उर्फ मक्का मदीना का भी अपराधी इतिहास एफसीआई थाना में मामला दर्ज है।
इस मौके पर एसडीपीओ सदर-1 आनंद कुमार पांडेय, एसडीपीओ सदर -2 कुमारी दुर्गा शक्ति भी उपस्थित थी।