
औट में निजी बस से 407 ग्राम चरस बरामद, हमीरपुर का युवक गिरफ्तार
दवाड़ा फ्लाईओवर के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने निजी बस की ली तलाशी, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
मंडी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंडी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए औट क्षेत्र में एक निजी बस से 407 ग्राम चरस/कैनाबिस बरामद की है। पुलिस ने मामले में हमीरपुर निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त 2026 को पुलिस थाना औट की टीम दवाड़ा स्थित NH-03 फ्लाईओवर के समीप नाकाबंदी एवं गश्त पर थी। इसी दौरान एक निजी बस की जांच की गई। बस में सवार एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने उसकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 407 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान विजय कुमार निवासी उपतहसील भोटा, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ धारा 20 NDPS Act के तहत पुलिस थाना औट में मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे 20 अगस्त को स्थानीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो
#Mandi #Aut #Dawada #Hamirpur #Charas #Cannabis #NDPSAct #MandiPolice #HimachalPolice #DrugFreeHimachal #DrugNews #CrimeNews #HimachalNews #BreakingNews