चौपाल देवत स्कूल के छात्र मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिले, क्या हुई बातचीत? सुनिए
चौपाल। चौपाल क्षेत्र के देवत स्कूल के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर शिक्षा और स्कूल से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी बातें रखीं और उनसे कई सवाल भी किए।
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए उनकी पढ़ाई, स्कूल की व्यवस्थाओं और भविष्य की योजनाओं को लेकर जानकारी ली। विद्यार्थियों ने भी बेझिझक अपनी बात मुख्यमंत्री के सामने रखी।
मुख्यमंत्री ने बच्चों को मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
चौपाल के देवत स्कूल के विद्यार्थियों और मुख्यमंत्री के बीच हुई इस खास मुलाकात में आखिर क्या बातचीत हुई और बच्चों ने मुख्यमंत्री से क्या सवाल पूछे—सुनिए पूरी बातचीत।
न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो