बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र के गांव दानपुर की रहने वाली थी। पिछले करीब सात-आठ महीने से गजेंद्र उर्फ सोनू के साथ रह रही थी। संगीता की पूर्व में दो शादियां हुई थीं, लेकिन दोनों रिश्ते टूट गए थे। इसके बाद वह सोनू के साथ रह रही थी। करीब डेढ़ माह पहले गजेंद्र की दूसरी युवती से शादी हो गई थी। इसके बाद संगीता उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी।
गजेंद्र अपने दोस्त विवेक के साथ प्रेमिका को मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन कराने के बहाने राजस्थान ले गया, जहां दोनों ने उसकी हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया और शव को मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के मोरा मंदिर के पास झाड़ियों में फेंक दिया। 17 अगस्त को महिला का शव बरामद हुआ था।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दौसा के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव जीराजपुर निवासी गजेंद्र उर्फ सोनू मीणा और थाना पहासू क्षेत्र के गांव अजीजाबाद निवासी उसके दोस्त विवेक के रूप में हुई है।