आज गांव बाड़ीमाजरा में जनसमस्याओं को लेकर श्री रमन त्यागी जी जनता से रूबरू हुए .जिसमे लगभग 2 साल से खस्ताहाल सड़क,आंगनवाड़ी स्कूल की जर्जर हालत,सीवरेज,पीने के पानी की समस्या जैसे ज्वलंत मुद्दे अहम् रहे.
उन्होंने बतया की क्षेत्र की जनता ने पार्षद,मेयर, और विधायक को विकास के लिए चुना था
लेकिन वो जन समस्याओं से आंखे मूंदे बैठे हुए है . आप की समस्या का समाधान सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है और आने वाला समय कांग्रेस का है.इसलिए अगर आप अपना आने वाला कल खुश हाल बनवाना चाहते है तो कांग्रेस पार्टी को मजबूत करे
मौके पर रिषीपाल मान,आस मोहम्मद,ज़हीर हसन,सतनाम सिंह,अमित,रूपराम लम्बरदार,प्रमोद धीमान,रमेश कश्यप,शिवपाल शर्मा,राहुल,अजय,आत्माराम,सहीराम,प्रबल जोशी और दीपक शर्मा मौजूद रहे.