आज दिनांक 27 अगस्त 2026 को नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा राज्य कमेटी के आवाहन पर नगर निगम यमनानगर जॉन जगाधरी में 22 वें दिन भी हडताल की गर्ड जिसकी अध्यक्षता जोन जगाधरी के प्रधान प्रशांत ने की व मंच का संचालन साचिव मुकेश कुमार ने किया। नगर पालिका कर्मेचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा नगर निगम यमुनानगर जॉन जगाधरी के प्रधान प्रशांत सचिव मुकेश कुमार ने अपने सयुक्त बयान में प्रेस को बताया कि संघ व सरकार के बीच 13 मर्ड 2026 को समझौता हुआ था लेकिन सरकार अपना अडियल रवेया अपनाया हुए हैं जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है सरकार आम जनता को गुमराह करने के लिए अखबारों के माध्यम से व टीवी चैनलौ के माध्यम से प्रचार कर रही है कि हमने सभी मांगे मान ली है लेकिन आज तक किसी भी मांग पर सहमति नही बनी है कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने की बजाय उल्टा कर्मचारियो पर दमनकारी नीतियां अपनाई हई है। हमारी मुख्य मांगे इस प्रकार है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करो. ठेका प्रथा कंद करो, ठेके पर लगे कर्मचारियों को विभाग के रोल पर किया जाए, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करो एक्स ग्रेशिया पॉलिसी पूर्ण रूप से बहाल करो आदि। मौके पर जिन पदाधिकारी ने कर्मचारियों को संबोधित किया उनमें संजीव, अंकुर, विकास कोतरखाना, विपिन, संदीप आदि मौजूद रहे।