
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में पानीपत शहर विधानसभा से शामिल हुए लगभग 5 हजार कार्यकर्ता
250 वाहनों के काफिले के साथ करनाल के लिए रवाना हुए भाजपा कार्यकर्ता और शहर के नागरिक – प्रमोद विज
पानीपत
देश के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में 5 नवंबर को करनाल के सेक्टर 12 से महर्षि दयानंद चौक तक होने वाली 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में पानीपत शहर विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ- साथ शहर के नागरिकों ने भी उत्साह एवं ऊर्जा के साथ सम्मिलित हुए| इस पदयात्रा में लगभग 5 हजार कार्यकर्ता और नागरिक 250 से अधिक वाहनों से करनाल पहुंचे ।
पानीपत शहर के विधायक प्रमोद विज ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का करनाल हेलीपेड पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया | इसके बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने पदयात्रा शुरू की और जनता को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में संसद चर्चा के लिए सर्वोपरि स्थान है लेकिन विपक्ष के नेता राहुल गांधी संसद की कार्यवाही चलने नहीं देते | सड़कों पर भीड़ इकट्ठी कर अराजकता का माहौल बनाते हैं और यही कांग्रेस की कार्यशैली है | उन्होंने कहा कि 80 साल पुराने लोकतंत्र को देश की जनता भलीभांति जानती है| उन्होंने कहा कि भाजपा उन्हें हर जगह जवाब देने के लिए तैयार है| देश के 600 जिलों में इस प्रकार की रैली राहुल गाँधी को जवाब देने के लिए ही आयोजित की गई है| उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गाँधी को संसद में मानक प्रक्रिया के तहत चर्चा करने की सलाह दी जिसके लिए केंद्र सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए भी तैयार है|
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करना विपक्ष का अधिकार है, लेकिन विरोध के नाम पर अराजकता फैलाना, जनता को भ्रमित करना और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करना किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। कांग्रेस को समझना होगा कि लोकतंत्र केवल सत्ता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता के प्रति जवाबदेही और संवैधानिक मर्यादाओं का सम्मान करने की व्यवस्था है।
विधायक प्रमोद विज ने सभी शहरवासियों, भाजपा पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, पार्षदों, मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और युवा एवं महिला कार्यकर्ताओं का पदयात्रा में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया |