इंडिया पोस्ट आपके व्यवसाय की बढ़त को लेकर भारतीय डाक विभाग द्वारा बैठक आयोजित।
देनिक वीरधरा राजस्थान।
आकोला। भारतीय डाक विभाग द्वारा चित्तौड़गढ़ मंडल के सानिध्य में आकोला नगरपालिका सभागार भवन में बैठक बैठक आयोजित की गई। शुक्रवार को अधीक्षक डाकघर पूजा वर्मा , निरीक्षक डाकघर जगदीश जाट एवं नगर पालिका आकोला भगवती लाल हिंगड़, चेयरमैन प्रकाश रेगर के नेतृत्व में वाइस चेयरमैन अनिल सहलोत, पार्षद भावेश छीपा, प्रभुलाल माली, ग्रामीणों की उपस्थिति में व्यापारियों के साथ बिजनेस मीट की गयी।
जिसमें स्थानीय स्तर के सभी व्यापारियों को अपने व्यापार बढ़ाने में मदद हेतु डाकघर के इंटरनेशन पार्सल, डोमेस्टिक पार्सल, स्पीड पोस्ट पार्सल एवं अन्य कई तरह सुविधाओं के बारे विस्तृत जानकारी दी गई। अधीक्षक महोदया एवं उनकी टीम के द्वारा इस दौरान कई व्यापारियों के साथ डाक विभाग की भूमिका एवं सुविधाओं के बारे विस्तृत चर्चा की गई।