
बांकीपुर का चुनाव चल रहा था। प्रशांत किशोर जी जब सभाओं में जाते थे तो कह देते थे की मेरे विधायक बन जाने से आपकी समस्याओं का अंत नहीं होगा, हम आपका जीवन नहीं बदल सकते, असली बदलाव तब होगा जब आप बदलेंगे। प्रशांत जी का इस तरह खड़ी बोली बोलना कई लोगों को नेता के तौर पर अटपटा लगता था। वो आकर कहते थे की ऐसे कैसे जीतेंगे चुनाव प्रशांत किशोर जी, नेताओं के तरह प्रोमिस कर ही नहीं रहे। चुनाव के समय तो कहना ही चाहिए की ये कर देंगे, वो कर देंगे। फिर एक दिन कोर कमिटी बैठक में कुछ लोगों ने प्रशांत किशोर जी से कहा की आपको चुनाव में तनिक लुभावना बोलना चाहिए नेताओं के तरह, लोग आपको अहंकारी कहकर फैलाते हैं। प्रशांत जी ने कहा यही सच बोलना ही मेरी USP है। तीन साल तक लगातार पैदल चलने, अपना सर्वस्व लगाने के बावजूद जीरो सीट आने के बाद भी मैं उसी ऊर्जा से इसलिए लगा हूं क्योंकि सरकार बदलने के लिए नहीं बल्कि बिहार बदलने के लिए लगा हूं। और बिहार सच बोलने से बदलेगा, मीठा बोलने से नहीं।
किसी और नेता में ये हिम्मत और क्षमता नहीं है की प्रशांत किशोर जी की तरह जनता के सामने खड़े होके समाज की कमियों को यूं बोल सके, इसलिए वो प्रशांत किशोर हैं। धारा के विपरीत चलना ही प्रशांत की पहचान है।
बांकी नेता जब मैथिल ब्राह्मणों के बीच आता है तो कहता है की मिथिला विद्वानों की भूमि है। प्रशांत किशोर जब आते हैं तो याद दिलाते हैं की विद्वानों की भूमि कभी आप थे, आज आप मजदूरों की भूमि हैं। बांकी आपके बीच आकर जय परशुराम कहते हैं, प्रशांत आते हैं तो याद दिलाते हैं की आप शुरू से सरस्वती के उपासक रहे हैं परशुराम के नहीं, आपकी पहचान कलम है फरसा नहीं।
मिथिला वो भूमि है जहाँ परशुराम के युग का अंत हुआ था, यहीं राम ने सीता-स्वयंवर के बाद उन्हें परशुविहीन किया था। हम उस नगर के वासी हैं जहां के द्वार पर सरस्वती की प्रतिमा थी। याद कीजिए की आज से 35 साल पहले किस गांव में परशुराम जयंती मनाई जाती थी, कहीं नहीं। लेकिन सरस्वती की पूजा गांव-गांव, टोले-टोले, द्वारे-द्वारे होती थी। जब तक ये होता था, आप राजनीतिक रूप से शक्तिशाली थे, महत्वपूर्ण थे, सब आपको पूछता था, सम्मान करता था। फिर शेष भारत की तरह आपको भी फरसा दिया गया और कहा गया लहराओ, आज आप कहां हैं ये खुद देखिए।
#cfnpurnia #jansuraajparty #prashantkishor #bihar
Purnea East, Purnia | Nov 10, 2026