
इन दोनों देश के कुछ राज्यों में खाद का संकट पैदा हो गया है. खाद के लिए किसान बेहाल दिखाई दे रहे हैं,
इधर गोंडा जिले में फसलों की बुवाई शुरू होने के साथ ही यूरिया खाद की मांग बढ़ गई है। आज बुधवार सुबह से ही मुजेहना विकासखंड की साधन सहकारी समितियों पर खाद लेने के लिए किसानों की लंबी कतारें देखी जा रही है।
भीषण गर्मी के बावजूद किसान सुबह 9 बजे से ही लाइन में लगे हुए है पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की काफी कम लाइन लगी हुई है लेकिन महिलाएं भी यूरिया खाद के लिए लाइनों में लगी हुई।
जहां मुजेहना साधन सहकारी समिति और माधवगंज सहकारी समिति सहित कई केंद्रों पर भारी भीड़ जमा है खाद लेने की होड़ में किसान एक-दूसरे को धक्का-मुक्की करते नजर आए है।
कुछ लोग लाइन में घुसने का भी प्रयास कर रहे थे, जिससे अव्यवस्था की स्थिति बन गई है। सुबह से लाइन में लगे होने के बावजूद कई किसानों को अभी तक यूरिया खाद नहीं मिल पाई थी। हालांकि, जिला प्रशासन का दावा है कि पूरे गोंडा जिले की साधन सहकारी समितियों पर यूरिया खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
इन कतारों में पुरुषों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं, जो भीषण गर्मी में खाद के लिए इंतजार कर रही थीं। सबसे ज्यादा किसानों की और महिलाओं की लाइन किसी विकास खंड क्षेत्र की साधन सहकारी समितियां पर हर वर्ष लगती है और इस वर्ष भी लगनी शुरू हो गई है।
#UttarPradesh #gonda