
◆◆ *23 जून को ग्रोथ एकेडमी प्रा. लि. द्वारा नियोजन सह जॉब कैंप का आयोजन*
◆ *25 पदों पर होगी भर्ती, चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा ₹12,000 से ₹18,000 तक वेतन एवं अन्य सुविधाएं*
छपरा, 19 जून 2026
◆ युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा द्वारा दिनांक 23 जून 2026 (मंगलवार) को नियोजन सह जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा।
◆ यह जॉब कैंप प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक ग्रोथ एकेडमी प्रा. लि., केवाईपी सेंटर , इमर्शन बंगरा, आशीर्वाद भवन (उत्कर्ष फाइनेंस बैंक के ऊपर), मशरख, सारण में आयोजित होगा।
◆ नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि इस जॉब कैंप में उत्कर्ष मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव/सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के पद पर भर्ती की जाएगी। कंपनी द्वारा कुल 25 रिक्तियां उपलब्ध कराई गई हैं।
◆ पद हेतु शैक्षणिक योग्यता आठवीं, दसवीं, बारहवीं उत्तीर्ण अथवा स्नातक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह अवसर पुरुष अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध है।
◆ चयनित अभ्यर्थियों को ₹12,000 से ₹18,000 प्रतिमाह तक वेतन के साथ पीएफ एवं ईएसआईसी जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति छपरा, सिवान एवं मशरख क्षेत्रों में की जाएगी।
◆ जॉब कैंप में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों का राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) पोर्टल पर निबंधन होना आवश्यक है। जिन अभ्यर्थियों का निबंधन नहीं है, वे www.ncs.gov.in पर स्वयं ऑनलाइन निबंधन कर सकते हैं। कैंप स्थल पर भी एनसीएस पोर्टल पर निबंधन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
◆ नियोजन पदाधिकारी ने जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है तथा सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा, आधार कार्ड एवं पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
#niyojancamp
#JobOpportunity
#saran
#mashrak
Youth, Employment & Skill Development Dept. GoB
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Saharsa, Bihar | Jun 19, 2026