आगरा - ताजमहल पर पर्यटक का 1.65 लाख का सामान गुम, महिला आरक्षी की सतर्कता से वापस मिला बैग
विश्व प्रसिद्ध ताजमहल घूमने आए एक पर्यटक की लापरवाही से उसका 1.65 लाख रुपये का बैग गुम हो गया, लेकिन ताज सुरक्षा पुलिस की मुस्तैदी और तत्परता से पूरा सामान सुरक्षित वापस मिल गया। आगरा पुलिस की इस कार्रवाई की चारों तरफ सराहना हो रही है।
क्या है पूरा मामला -
दिल्ली से अपनी पत्नी के साथ ताजमहल घूमने आए पर्यटक अमित का क्रीम रंग का बैग पश्चिमी प्रवेश द्वार के पास छूट गया था। बैग में आईफोन 15 प्रो मैक्स, टाइटन घड़ी, चांदी की पायल और नकदी समेत करीब 1.65 लाख का सामान था।
लावारिस बैग पर तैनात महिला आरक्षी सुलेखा की नजर पड़ी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना क्विक रिस्पॉन्स टीम को दी। इसके बाद ताज सुरक्षा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना और रेडियो अनाउंसमेंट के जरिए पर्यटक की तलाश का अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद पर्यटक को खोज निकाला गया और पूरा बैग सुरक्षित लौटा दिया गया।
पर्यटक ने आगरा पुलिस और ताज सुरक्षा पुलिस का आभार जताया है।
#AgraNews #TajMahal #UPPolice #AgraPolice #Tourist #ViralNews