फायरिंग मामले में दो और बदमाश गिरफ्तार
बीकानेर। नोखा क्षेत्र के केड़ली गांव में हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भेरू सिंह और जितेन्द्र सिंह को अजमेर से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी फायरिंग की वारदात में शामिल थे और घटना के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस टीम ने तलाश के दौरान दोनों को अजमेर से पकड़ा। सीआई गोविंद सिंह ने बताया कि मामले में अब तक करीब आधा दर्जन बदमाश गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपियों से पूछताछ कर फायरिंग से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।