
_*दि सहारनपुर वॉइस/न्यूज़ 7*_
_*सच्चाई के साथ हरदम*_
*👉🏾👉🏾 अवैध खनन के खिलाफ सहारनपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, चिलकाना में पांच डंपर सीज!!*
*👉🏾👉🏾 बिना रॉयल्टी और ओवरलोड खनन सामग्री का परिवहन करते पकड़े गए पांचों डंपर, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई!!*
_सहारनपुर। जनपद में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी कड़ी में थाना चिलकाना पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना रॉयल्टी और ओवरलोड खनन सामग्री का परिवहन कर रहे पांच डंपरों को पकड़कर सीज कर दिया।जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में जनपदभर में अवैध खनन के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चिलकाना अक्षय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार, 3 नवंबर 2026 को पंचकुआ पठेड़ मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया।चेकिंग के दौरान टीम ने पांच डंपरों को बिना रॉयल्टी एवं ओवरलोड खनन सामग्री का परिवहन करते हुए पकड़ा। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी पांचों वाहनों को खनन सामग्री सहित कब्जे में लेकर सीज कर दिया और थाना परिसर में खड़ा करा दिया। सीज किए गए डंपरों के नंबर 1. HR 58 F 3226 - 2. HR 58 E 8245 - 3. HR 58 E 9604 - 4. HR 58 C 8876 - 5. HR 58 D 9954 इस कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम में अक्षय शर्मा – थानाध्यक्ष चिलकाना ,विमल कुमार सैनी – उपनिरीक्षक, विवेक कुमार – हेड कांस्टेबल, मोहित शर्मा – हेड कांस्टेबल पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन सामग्री का परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। सहारनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी!!_