
सामान्य वर्ग के साथ यह भेदभाव क्यों?
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी का बीजेपी और विपक्ष के सभी राजनीतिक दलों से सवाल।
देश में हिंदुत्व, राष्ट्रवाद और सामाजिक समानता की बातें करने वाले राजनीतिक दलों से एक सीधा सवाल है।
The English and Foreign Languages University (EFLU), हैदराबाद के 10 नवंबर 2026 के नोटिफिकेशन में UGC-NET की अंग्रेजी विषय की कोचिंग के लिए SC, ST, OBC, EBC और Minority वर्ग के अभ्यर्थियों का उल्लेख किया गया है, लेकिन सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को इस सूची में जगह नहीं दी गई।
आखिर सामान्य वर्ग के गरीब, मध्यमवर्गीय और प्रतिभाशाली विद्यार्थी किस श्रेणी में आते हैं?
क्या सामान्य वर्ग में पैदा होना ही उनकी गलती है?
क्या इस देश में सामान्य वर्ग के सभी परिवार करोड़पति और अरबपति हैं? क्या उनके बच्चों को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के अवसरों की आवश्यकता नहीं है?
हमारा सवाल भाजपा और मोदी सरकार से भी है और कांग्रेस सहित देश के तमाम विपक्षी दलों से भी है।
जब सामाजिक न्याय और समान अवसर की बात होती है, तो आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने की आवाज इतनी कमजोर क्यों पड़ जाती है?
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी स्पष्ट करना चाहती है कि हमारा विरोध किसी भी वंचित वर्ग को मिलने वाली शैक्षणिक सुविधा से नहीं है। हमारा सवाल है कि किसी एक वर्ग को अवसर देना दूसरे वर्ग को अवसरों से बाहर रखने का आधार क्यों बने?
हमारी मांग है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए भी ऐसी शैक्षणिक सुविधाओं और प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग योजनाओं में समान अवसर सुनिश्चित किए जाएं।
देश सबका है, संविधान सबका है और शिक्षा के अवसर भी सबके लिए समान होने चाहिए।
सामान्य वर्ग के गरीब विद्यार्थी भी इसी देश के नागरिक हैं। उनके सपने, उनकी प्रतिभा और उनका भविष्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
Ronhat, Sirmaur | Nov 12, 2026