
प्रेस नोट- चित्रकूट पुलिस
*थाना पहाड़ी पुलिस टीम ने 07 जुआरियों को जुआ खेलते हुए किया गिरफ्तार*
*मालफड़ से 1500/- रूपये व 52 अदद तास पत्ता, जामा तलाशी से 2460/- रुपये बरामद*
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी श्री निशिकान्त राय के मार्गदर्शन में उ0नि0 श्री जंगबहादुर सिंह एवं उनकी टीम द्वारा 07 जुआरियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया।
थाना पहाड़ी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1.अनिल उम्र 34 वर्ष 2.कमलेश उम्र 48 वर्ष 3.रामहित उम्र 58 वर्ष 4.चुनकावन उम्र 50 वर्ष 5.दिलीप उम्र 23 वर्ष 6.शिव प्रताप उम्र 51 वर्ष 7.लवकुश उर्फ पप्पू उम्र 55 वर्ष थाना क्षेत्र पहाड़ी जनपद चित्रकूट को ताश के पत्तों से हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुये गिरफ्तार किया गया। जुआरियों के कब्जे से मालफड़ से 1500/- रूपये व 52 अदद तास पत्ता, जामा तलाशी से 2460/- रुपये बरामद किए गए। अभियुक्तो के विरुद्ध थाना पहाड़ी में 13 जुआ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम-*
1.उ0नि0 श्री जंगबहादुर सिंह
2.उ0नि0 श्री अनिल कुमार यादव
3.मुख्य आरक्षी ज्ञानस्वरूप मिश्रा
4.आरक्षी बहोरन सिंह
5. आरक्षी संतोष यादव
6.आरक्षी सुशील यादव
7.आरक्षी विवेक यादव