सासाराम नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चार लाख रुपये की छिनतई मामले में पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र स्थित एक आरोपित के घर से छिनतई के पूरे चार लाख रुपये बरामद किए हैं। घटना 5 नवंबर को पुरानी जीटी रोड स्थित रोहतास महिला कॉलेज के समीप हुई थी। बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे प्रेमचंद सिंह से अपराधियों ने झपट्टा मारकर रुपये छीन लिए थे। जांच के दौरान पुलिस ने कटिहार के जुरावगंज निवासी रोमित कुमार की पहचान आरोपित के रूप में की गई थी। हालांकि, छापेमारी के दौरान आरोपित फरार मिला, जबकि उसके घर से पूरी रकम पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
#rohtasnews