
👉#बाल दिवस पर बच्चों के बीच पहुंचे संजय गुप्ता, उपहार देकर बांटी खुशियां
शाहजहाँपुर। बाल दिवस के अवसर पर समाजसेवी संजय गुप्ता पाइप वाले गुरुकुल सेवा ट्रस्ट पहुंचे। यहां आयोजित बाल दिवस समारोह में उन्होंने बच्चों के साथ खुशियों के पल साझा किए। बच्चों के बीच केक काटकर बाल दिवस मनाया और उन्हें उपहार भेंट किए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और कार्यक्रम का माहौल उल्लास से भर गया। इस दौरान संजय गुप्ता ने बच्चों से संवाद किया और उन्हें बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। उनका व्यक्तित्व एक कोरे कागज के समान होता है,जिस पर दिए गए संस्कार,शिक्षा और मार्गदर्शन जीवन की दिशा तय करते हैं। बच्चों को जिस तरह का वातावरण और शिक्षा मिलेगी, भविष्य में वे उसी के अनुरूप समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारना, उन्हें बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना और अच्छे संस्कार देना हम सभी का दायित्व है। बाल दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि बच्चों के अधिकारों, शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का भी दिन है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया। संजय गुप्ता ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें स्नेह और शुभकामनाएं दीं।
Sanjay Gupta- Pipe wale Shray Gupta