पूर्व एमएलसी कुंवर जयेश प्रसाद ने आज विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हज़रत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पहुंचे, अजमेर शरीफ पहुंचकर अकीदत के साथ हाज़िरी दी और फूल पेश किए
शाहजहांपुर - पूर्व एमएलसी ने देश और प्रदेश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे, खुशहाली एवं तरक्की की दुआ मांगी। साथ ही आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पुनः मुख्यमंत्री बनने और प्रदेश में खुशहाली एवं विकास के नए अध्याय की शुरुआत होने की कामना भी की।
इस दौरान कुंवर जयेश प्रसाद ने देश की गंगा-जमुनी तहजीब, सामाजिक सौहार्द और आपसी सद्भाव की परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। अजमेर शरीफ की यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के भविष्य को लेकर उनकी राजनीतिक आकांक्षाओं को भी दर्शाती है।
Kunwar Jayesh Prasada
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Nov 16, 2026