
खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा जारी जांच रिपोर्ट में प्रीत लाइट गोल्ड मल्टी सोर्स एडिबल ऑयल पाया गया अवमानक, चॉकलेट बर्फी पाई गई मिथ्याछाप
===
संबंधित खाद्य प्रतिष्ठान संचालक एवं निर्माता कंपनी को जारी किए गए धारा 46(4) के तहत नोटिस
==
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशों के तहत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा दमोह शहर में अलग-अलग स्थानों पर निरीक्षण कार्यवाही करते हुए विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूनें जांच हेतु लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए। खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में जांच उपरांत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच रिपोर्ट विभाग को प्राप्त हुई। उक्त प्राप्त जांच रिपोर्टों में 1 नमूना अवमानक स्तर एवं 1 नमूना मिथ्याछाप स्तर का पाया गया। दमोह शहर में पुराना थाना के पास स्थित विशाल मेगा मार्ट से लिये गए प्रीत लाइट गोल्ड मल्टी सोर्स एडिबल ऑयल का नमूना जांच में अवमानक पाया गया एवं असाटी वार्ड नंबर 1 स्थित गुजरात फूड प्रोडक्ट्स से लिए गए चॉकलेट बर्फी का नमूना जांच में मिथ्याछाप पाया गया। जांच रिपोर्ट में चॉकलेट बर्फी के लिए निर्धारित बी.आर. रीडिंग का मान नियत मान से अधिक पाया गया। जांच में बी.आर रीडिंग का मान निर्धारित 40 से 44 के स्थान पर 54.65 पाया गया जिससे चॉकलेट बर्फी मिथ्याछाप स्तर का पाया गया। इसी तरह प्रीत लाइट गोल्ड मल्टी सोर्स एडिबल ऑयल में सैचुरेटेड फैटी एसिड का मान निर्धारित 33 के स्थान पर 38.63 पाया गया। ओमेगा 3 एवं ओमेगा 6 का रेशिओ निर्धारित 1:5 से 1:10 के स्थान पर 1:13 पाया गया जिससे प्रीत लाइट गोल्ड मल्टी सोर्स एडिबल ऑयल अवमानक स्तर का पाया गया। उक्त खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों एवं निर्माता कंपनी को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 46(4) के तहत अपील करने हेतु सूचना पत्र जारी किए गए।