🚨 बसरेहर पुलिस की कार्रवाई, 360 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
📍 इटावा। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसरेहर पुलिस ने एक युवक को 360 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान ग्राम बहादुरपुर से अवनीश कुमार उर्फ पिंटू पुत्र स्वर्गीय मिट्ठू लाल, निवासी ग्राम बसरेहर को गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन, एसपी ग्रामीण श्रीश्चन्द्र के मार्गदर्शन और सीओ सैफई कुशलपाल सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष जगदीश भाटी की पुलिस टीम ने की।
पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
#EtawahPolice #BasreharPolice #IllegalLiquor #Etawah #DPSChannel