किरण चौधरी ने आनंदी देवी के निधन पर दुख जताया
भिवानी।
भिवानी बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष एवं व्यापार मंडल के सचिव संजय सोनी की माता आनंदी देवी के निधन पर पूर्व सांसद किरण चौधरी ने दुख व्यक्त किया है।
बुधवार को राज्यसभा की पूर्व सदस्य किरण चौधरी पतराम गेट स्थित संजय सोनी के आवास पर पहुंची और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि आनंदी देवी
धार्मिक विचारों की धनी महिला थीं, वे हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद करती थीं।
भाजपा नेता अमर सिंह हालुवासिया, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष युधिष्ठिर वत्स के अलावा महावीर नंबरदार, कांति कौशिक एडवोकेट, महेश भारद्वाज एडवोकेट, प्रवीण अत्री एडवोकेट, स्वर्णकार सभा के संरक्षक विनोद छपारिया, नंद गोपाल, सुरेंद्र शेखावत एडवोकेट, सुभाष, महिपाल, प्रकाश सोनी, दिनेश सोनी, शिव सोनी, विकास खैरीवाल, मुकेश सोनी, पोलू अंचल, मुकेश छपारिया आदि ने आनंदी देवी के देहावसान पर दुख जताया है।