स्थानीय विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान कर दुरूस्त की सफाई व्यवस्था
भिवानी, 01 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को स्थानीय विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान कर परिसर में सफाई व्यवस्था दुरूस्त की।
उल्लेखनीय है कि सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्थानीय विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने परिसर में सफाई अभियान चलाया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने यहां पर घास-फूस को साफ किया। सफाई अभियान में मुख्य रूप से बीडीपीओ सतेंद्र बेनीवाल और ब्लॉक समिति चेयरमैन सीताराम मौजूद रहे।
उन्होंने अपना संदेश देते हुए स्वच्छता का जीवन में बहुत महत्व है। हमें घर, आसपास परिवेश और कार्यालय परिसर को स्वच्छ रखना चाहिए। इसी के चलते स्वच्छता अभियान चलाया गया है।