Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
rchauhan009
क्या ये सच है... हा हा हा
Bhiwani, Bhiwani
| Oct 1, 2026
MORE NEWS
गधे को न्याय दिलाने के लिए SHO के खिलाफ धरने पर बैठा भिवानी गौरक्षा दल भिवानी- कस्बा सिवानी में एक बेजुबान गधे के साथ हुई हैवानियत और फिर पुलिस की कथित अनदेखी के कारण उसकी दर्दनाक मौत ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। डंडों से पीट-पीटकर उसकी टांग तोड़ दी गई, सिर फोड़ दिया गया और वह बेजुबान तड़प-तड़पकर दम तोड़ गया। उस निष्पाप जीव को न्याय दिलाने और दोषी पुलिसकर्मियों व आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर गौरक्षा दल भिवानी वीरवार से स्थानीय लघु सचिवालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गया है। गौरक्षा दल भिवानी के प्रधान संजय परमार ने कहा कि क्या इस दुनिया में एक बेजुबान गधे को जीने का अधिकार नहीं है। परमार ने बताया कि उनके द्वारा 27 सितंबर को ही इस क्रुरता के खिलाफ सिवानी थाना में शिकायत दी गई थी। लेकिन जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद दो दिनों तक वे एसएचओ इंस्पेक्टर रिसाल सिंह के सामने गुहार लगाते रहे, लेकिन उन्होंने भी इस गंभीर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। जब पानी सिर से ऊपर चला गया, तब उनके द्वारा डीएसपी सिवानी से प्रार्थना की। इसके बाद जाकर 30 सितंबर को पुलिस ने बेजुबान का मेडिकल करवाया और आरोपी को ही इलाज कराने के लिए बाध्य किया। जो कार्रवाई 27 तारीख को ही हो जानी चाहिए थी, उसमें पुलिस ने जानबूझकर ढिलाई बरती। आरोपी की दरिंदगी और पुलिस के इस ढुलमुल व लापरवाह रवैये के कारण ही वह बेजुबान तड़प-तड़पकर मौत के मुंह में समा गया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती और लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की जाती, गौरक्षा दल भिवानी का यह अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। गौरक्षा दल भिवानी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही न्याय नहीं मिला, तो यह आंदोलन और अधिक उग्र रूप ले सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस व प्रशासन की होगी। इस अवसर पर भीम भाटी, डॉक्टर कृष्ण वर्मा, बलदेव, हितेश गुजरानी, सावन, रवि, राहुल, अतुल, हिमांशु, योगी, मोनू राणा, शशीकांत, दिनेश सैनी, निखिल, रीतिक, कुकी परमार सहित अन्य गौसेवक मौजूद रहे।
Bhiwani, Bhiwani | Oct 1, 2026
स्थानीय विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान कर दुरूस्त की सफाई व्यवस्था भिवानी, 01 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को स्थानीय विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान कर परिसर में सफाई व्यवस्था दुरूस्त की। उल्लेखनीय है कि सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्थानीय विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने परिसर में सफाई अभियान चलाया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने यहां पर घास-फूस को साफ किया। सफाई अभियान में मुख्य रूप से बीडीपीओ सतेंद्र बेनीवाल और ब्लॉक समिति चेयरमैन सीताराम मौजूद रहे। उन्होंने अपना संदेश देते हुए स्वच्छता का जीवन में बहुत महत्व है। हमें घर, आसपास परिवेश और कार्यालय परिसर को स्वच्छ रखना चाहिए। इसी के चलते स्वच्छता अभियान चलाया गया है।
Bhiwani, Bhiwani | Oct 1, 2026
भिवानी में महिला आयोग की बड़ी कार्रवाई, 30 केसों की सुनवाई, 9 का मौके पर समाधान
Bhiwani, Bhiwani | Oct 1, 2026
हरियाणा शेखावाटी ब्रह्मचर्याश्रम की नई कार्यकारिणी का सम्मान, पार्षदों ने बांधी पगड़ी
Bhiwani, Bhiwani | Oct 1, 2026
ब्राउज़ पक्का करने के बाद सिल्वर से चुकी बॉक्सर प्रिया घणघस एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में चाइना की बॉक्स से हारी प्रिया
Bhiwani, Bhiwani | Oct 1, 2026
वैश्य महाविधालय भिवानी के स्वपोषित विभाग द्वारा किया गया इंडक्शन प्रोग्राम(परिचय कार्यक्रम) का आयोजन। भिवानी 30 सितंबर 2026 आज वैश्य महाविधालय भिवानी के स्व-पोषित विभाग द्वारा विभिन्न कोर्सो में प्रविष्ट होकर आए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नए विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम (परिचय कार्यक्रम) का आयोजन महाविद्यालय के मुख्य सभागार में किया गया। इंडक्शन प्रोग्राम का शुभारंभ महाविधालय के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल, स्वपोषित विभाग की डायरेक्टर डॉ.प्रोमिला सुहाग द्वारा किया गया। महाविधालय के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दीक्षारंभ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए छात्र-छात्राओं को नए परिवेश से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए एकाग्रता के साथ नियमित अध्ययन की आवश्यकता है।शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, जिम्मेदारी और सामाजिक चेतना का विकास करना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने अभिभावकों का सपना साकार करने के लिए एकाग्रता से शिक्षा के साथ साथ शिक्षेत्तर गतिविधियों में भी प्रतिभागिता करें। स्वपोषित विभाग की डायरेक्टर डॉ.प्रोमिला सुहाग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इंडक्शन प्रोग्राम का उद्देश्य महाविधालय में शामिल हुए नए छात्रों को नए शैक्षणिक वातावरण में समायोजित करने और आरामदायक महसूस करने में मदद करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षक एवं माता पिता का जीवन में अहम स्थान है,वास्तव में वे ज्ञान का भंडार है विद्यार्थियों को चाहिए कि वे उनके बताए गए रास्ते का अनुसरण करते हुए अपने आप का अवलोकन कर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़े।उन्होंने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से तीन वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के स्वरूप एवं इसे पूरा करने के बाद कैरियर संवारने के मिलने वाले अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने पी पी टी के द्वारा विधार्थियों को A TO Z एवं बाज पक्षी की कहानी के माध्यम से विभिन्न ज्ञानवर्धक जानकारी देते हुए अपनी पर्सनलिटी डेवलेपमेंट करके अपने बेहतर भविष्य की नींव मजबूत करने की बात कही।इंडक्शन प्रोग्राम में विद्यार्थियों को महाविधालय की शिक्षा पद्वति,परंपरा,नए-पुराने विद्यार्थियों के बीच बेहतर संबंध के प्रयास व दैनिक दिनचर्या में विद्यार्थियों की भागीदारी को बढ़ावा देने के बारे में अहम जानकारी दी गई। इंडक्शन प्रोग्राम में स्वपोषित विभाग के यू जी व पी जी प्रथम वर्ष के 300 से अधिक विद्यार्थियों को महाविधालय की परंपरा और अनुशासन के बारे में बताया गया। उन्होंने विधार्थियों को शिक्षा के साथ साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लेकर अपना बेहतरीन केरियर को बनाने की बारीकियों से रूबरू करवाया। इस अवसर पर काफी संख्या में विधार्थियों सहित प्राध्यापक आनन्द गर्ग, डॉ विष्णुकांत,रितेश गोयल, डॉ सतबीर,कीर्ति सनेजा,दीपिका,ममता,शिल्की,संजू, भँवर सिंह, कार्यालय अधीक्षक कमल भारद्वाज,प्रमोद शर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
Bhiwani, Bhiwani | Oct 1, 2026
श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को सही दिशा देने वाला आध्यात्मिक मार्गदर्शक है: संत हुजूर कंवर जी महाराज बच्चों को केवल सुविधाएं नहीं, बल्कि संस्कार भी दिए जाएं: तेजभूषण शास्त्री भिवानी। श्रीमती मनोहरी देवी मैमोरियल ट्रस्ट एवं लिटिल हार्ट्स ग्रुप ऑफ स्कूल भिवानी द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन राधा स्वामी दिनोद के संत हुजूर कंवर जी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी बाल लीलाओं का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा के पंचम दिवस भागवत मर्मज्ञ तेजभूषण शास्त्री जी ने भगवान श्रीकृष्ण की पूतना वध, शकटासुर वध, अघासुर वध, कालिया नाग दमन एवं गोवर्धन पूजा जैसी दिव्य लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं केवल धार्मिक कथाएं नहीं, बल्कि इनमें मानव जीवन और समाज के लिए गहरे संदेश निहित हैं। तेजभूषण शास्त्री जी ने कहा कि आज आवश्यकता है कि बच्चों को केवल सुविधाएं नहीं, बल्कि संस्कार भी दिए जाएं। माता-पिता अपने आचरण से बच्चों के सामने आदर्श प्रस्तुत करें और उन्हें सत्संग, धर्म, संस्कृति तथा अच्छे विचारों से जोड़ें। पूतना और अघासुर की लीलाओं से बच्चों को बाहरी आकर्षण, गलत संगति और अनजाने खतरों से बचाने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कालिया नाग दमन की कथा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि नदियां, जल, गौवंश, वन और प्रकृति हमारे जीवन का आधार हैं। प्रकृति को प्रदूषित करना आने वाली पीढि़यों के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भूलना है। वहीं गोवर्धन पूजा के प्रसंग से प्रकृति, गौसेवा और सामूहिक एकता का संदेश मिलता है। राधा स्वामी दिनोद के संत हुजूर कंवर जी महाराज ने कहा कि पितृपक्ष समय काल में कथाओं का अपना महत्व होता है। श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक ग्रंथ का वाचन नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला आध्यात्मिक मार्गदर्शक है। सच्चा धर्म वही है जो निस्वार्थ भाव से मानवता और समाज की सेवा करना सिखाए। उन्होंने श्रद्धालुओं से सत्य, अहिंसा, दया और भक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर महंत चरण दास महाराज, कथा आयोजक शिक्षाविद त्रिलोकचंद गोयल, आनन्द प्रकाश गोयल, डॉ. संजय गोयल, डॉ. पवन गोयल, समाजसेवी रमेश हेतमपुरिया, रामदेव तायल, एडवोकेट सुरेंद्र जैन, मुकेश गुप्ता जी हिसार, रमेश जी जुई, विजय किशन अग्रवाल, देबू राम, रवि कुमार, बजरंग बहल वाला, विनोद कुमार, पूनम टीटू, ओमप्रकाश, प्रवीण राजगढ़,, जयभगवान, मनमोहन, जोशी, डॉक्टर कर्ण पूनिया, डॉक्टर वन्दना पुनिया, समाजसेवी पवन बवानी वाला, कमल भारद्वाज, भावना गोयल, सीमा गोयल, सुमन गोयल, सतीश गोयल, राहुल गोयल, निश्चल गोयल, ऐश्वर्या, मेघा, मुस्कान, साक्षी, श्री राम जी, संचित कुमार, विनय कुमार, अमित कुमार, श्याम सुन्दर शर्मा, सुभाष गोयल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
Bhiwani, Bhiwani | Oct 1, 2026
भिवानी पुलिस की तरफ से एक दिन की वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
Bhiwani, Bhiwani | Sep 30, 2026