
पंचकूला पुलिस ने दबोचे 2 वाहन चोर, चोरी की बाइक बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे
पंचकूला:- पंचकूला पुलिस द्वारा शहर में चोरी-स्नैचिंग की वारदातों पर अंकुश लगाने और वाहन चोरी करने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन हंटडाउन के तहत पुलिस की सभी टीमें लगातार सक्रिय हैं। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच-1 सेक्टर-26 पंचकूला की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है।
एसीपी क्राइम विक्रम नेहरा के अनुसार 08 नवंबर को पुलिस चौकी सेक्टर-25 में शिकायतकर्ता द्वारा एक शिकायत दर्ज करवाई की उसका बड़ा भाई अपनी पत्नी और बच्चों के साथ करीब 15 दिन के लिए गांव गया हुआ था। जाने से पहले वह अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को सेक्टर-28 स्थित मकान की पार्किंग में खड़ी करके गया था। 08 नंवबर को सुबह करीब 11 बजे जब वह अपने भाई के मकान पर मोटरसाइकिल लेने पहुंचा तो मोटरसाइकिल पार्किंग से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद उसे वहाँ मोटरसाईकिल नहीं मिली।
डीसीपी अमरिंदर सिंह के अनुसार शिकायत के आधार पर थाना चंडीमंदिर में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच के दौरान क्राइम ब्रांच-1 इन्चार्ज मनोज की अगुवाई में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 24 वर्षीय दीपक गुप्ता तथा 25 वर्षीय शुभम कुमार को काबू किया गया। दोनों आरोपी रामगढ़, पंचकूला के रहने वाले हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली गयी है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।
पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia