Public App Logo
मंत्री डॉ. विजय शाह स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में 15 अगस्त को खंडवा में करेंगे ध्वजारोहण --- प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह आगामी 15 अगस्त को खंडवा में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मंत्री डॉ. विजय शाह 15 अगस्त को खंडवा के पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। इस वासर पर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। Jansampark Madhya Pradesh Department of Culture, Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #khandwa - Khandwa News