उल्लास एक अभिनव प्रयोग’’ कार्यक्रम का आयोजन एडीआर भवन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरैना में किया गया
माननीय उच्च न्यायालय एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के एवं प्रधान जिला न्यायाधीश महोदय श्रीमती संगीता मदान के मार्गदर्शन में 15 अगस्त 2026 को ’’उल्लास एक अभिनव प्रयोग’’ कार्यक्रम का आयोजन एडीआर भवन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरैना में किया गया।
प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती संगीता मदान द्वारा मां सरस्वती को माल्यार्पण कर दीप प्रज्जलित किया गया तथा उनके द्वारा बताया गया कि उल्लास कार्यक्रम उद्देश्य न्याय व्यवस्था की दक्षता, अनुशासन व जबाबदेही सीधे तौर पर मानव संसाधन के कल्याण संस्थागत जुडाव की भावना से होता है, जो कर्मचारी खुद को मूल्यवान एवं सम्मानित संस्था से जुडा हुआ महसूस करते है। वह स्वभाविक रूप से अधिक प्रेरित अधिक उत्पादक व अपने काम के प्रति अधिक समर्पित होते है। एक संतुष्ट और प्रतिबृद्ध कर्मचारी अंततः एक उत्पादक कर्मचारी होता है। इसी समझ के साथ समावेशी कर्मचारी सहभागिता पहल की आवश्यकता को मान्यता दी गई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों, निबंध प्रतियोगिताओं, चित्रकला प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियो की एक शुरूआत की जा रही है। इस कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारीगण के बच्चों के लिए उक्त सभी प्रतियोगिता उपरांत सभी बच्चों को पुरुस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में जिला मुख्यालय मुरैना के न्यायाधीशगण, न्यायिक कर्मचारीगण तथा अधिकारियों व कर्मचारियों के बच्चे उपस्थित रहे।
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh