सवाई माधोपुर से बड़ी खबर: एचडीएफसी बैंक के बिजली मीटर में लगी आग, बड़ा हादसा टला
सवाई माधोपुर। शहर के आलनपुर स्थित एचडीएफसी बैंक में बिजली के मीटर से अचानक धुआं उठने और आग लगने से बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में भी हड़कंप मच गया।
आग लगने की सूचना तत्काल नगर परिषद की अग्निशमन टीम को दी गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके के लिए रवाना हुई। हालांकि, दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही बिजली के मीटर में लगी आग पर काबू पा लिया गया।
समय रहते आग पर नियंत्रण होने से एक बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। बिजली के मीटर में आग लगने के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग लगने के कारणों की जांच का विषय है।